Top
Begin typing your search above and press return to search.

अटल आवास में शराब दुकान, भडक़े लोग

बिलासपुर ! सरकंडा के अटल आवास में शराब दुकान निर्माण के विरोध में आज यहां के रहवासियों ने जमकर हंगामा मचाया।

अटल आवास में शराब दुकान, भडक़े लोग
X

घनी आबादी में दुकान खोलने पर महापौर, कलेक्टर के घेराव की चेतावनी

बिलासपुर ! सरकंडा के अटल आवास में शराब दुकान निर्माण के विरोध में आज यहां के रहवासियों ने जमकर हंगामा मचाया। आबकारी विभाग द्वारा एक अप्रैल से शराब दुकान नई योजना के तहत् शहर में भी मदिरा दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम द्वारा सरकंडा अटल आवास में शराब दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। आज अटल आवास में निगम को ठेकेदार कर्मचारियों के साथ दुकान बनाने की तैयारी करने पहुंचा तो अटल आवास में रहने वाली महिलाओं ने ठेकेदार को जमकर दौड़ाया और चेतावनी दी कि यहां अटल आवास कैंपस के अंदर यदि निगम द्वारा शराब दुकान बनाई जाएगी तो महापौर किशोर राय तथा कलेक्टर का घेराव किया जाएगा।
घटना के एक घंटे बाद निगम के अधिकारी यहां पर पुलिस बल लेकर पहुंच गए और पुलिस के साए में दुकान बनाने की बात कही। लेकिन महिलाओं ने यहां पर धरना दे दिया और कहा कि कुछ भी हो जाए शराब दुकान नहीं बनने देंगे। यहां पर तनाव की स्थिति है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव, राजेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र बोलर, राजेश शुक्ला तथा कांग्रेस नेता मौके पर पहुंच गए और महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गए। राजेश शुक्ला का कहना है कि अटल आवास में मदिरा दुकान खुलने से वातावरण खराब होगा। सामने स्कूल है, मंदिर है। 25 हजार आबादी यहां निवासरत हैं। यहां पर घनी आबादी में मदिरा दुकान खोलने का निर्णय प्रशासन का जनता के हित में उचित नहीं है। जनता भी इसका विरोध कर रही है। यहां काफी संख्या पुलिस बल मौजूद है। नगर निगम द्वारा शहर में कई स्थानों पर आबकारी विभाग को दुकान बनाकर किराए पर देगा। राज्य शासन के नए नियमों के तहत पंचायत व नगर निगम, नगर पालिका नगर निगम क्षेत्र में मदिरा दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसी योजना के तहत नगर निगम द्वारा सरकंडा मुक्तिधाम के पास रहने वाले अटल आवास में कैंपस के भीतर मदिरा दुकान का निर्माण करने की तैयारी प्रारंभ की गई है। निगम के एक ठेकेदार दलबल के साथ सरकंडज्ञ अटल आवास पहुंचे और दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया। जैसे ही यहां के लोगों को पता चला ठेकेदार को घेर लिया तथा खरी-खोटी सुनाई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it