Begin typing your search above and press return to search.
कोरोना का टीका विकसित करने में 500 मिलियन डॉलर देंगे : सऊदी अरबो
सऊदी अरब की सरकार कोरोना वायरस का सुरक्षित टीका विकसित करने में 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा फंड देने के लिए प्रतिबद्ध है

दोहा। सऊदी अरब की सरकार कोरोना वायरस का सुरक्षित टीका विकसित करने में 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा फंड देने के लिए प्रतिबद्ध है। देश के स्वास्थ्य मंत्री तावफिग अल रबियाह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
श्री अल रबियाह ने कहा, "देश कोरोना के खिलाफ टीका विकसित करने के लिए 500 मिलियन डॉलर की राहत राशि देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
इस बीच किंग सलमान मानवीय सहायता और राहत केंद्र के सुपरवाइजर जनरल अब्दुल्लाह अल रबियाह ने कहा कि सऊदी अरब वो पहला देश होगा जिसे कोरोना का टीका सबसे पहले मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में शुक्रवार को करोना वायरस के 286 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 354800 हो गयी है।
Next Story


