Top
Begin typing your search above and press return to search.

बीजेपी से देश को मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे: लालू 

लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से देश को मुक्ति दिलाने के लिए वह अंतिम दम तक संघर्ष करते रहेंगे।

बीजेपी से देश को मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे: लालू 
X

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज कहा कि समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से देश को मुक्ति दिलाने के लिए वह अंतिम दम तक संघर्ष करते रहेंगे।

यादव ने यहां विधान परिषद् की पूर्व सदस्य डॉ. पद्माशा झा की पुस्तक ‘युगद्रष्टा राजीव गांधी’ का विमोचन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से देश को मुक्ति दिलाने के लिए वह अंतिम दम तक संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता अभी ‘साइलेंट मोड’ में है और सबकुछ देख रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रखर नेता बताते हुये कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो उनका संकल्प था उसे याद करने की जरूरत है। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या हो गई थी।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो कुछ भी देखने को मिल रहा है वह पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की देन है। उन्होंने कहा कि गांधी शोषित, अल्पसंख्यक, गरीब और गांव के लोगों के प्रति सदैव चिंतित रहा करते थे। वह कहा करते थे कि केंद्र से राज्य सरकार को एक रुपये भेजा जाता है लेकिन गरीबों तक अठन्नी भी नहीं पहुंच पाता, जो उनके लिए चिंता का कारण रहा। उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर बैठे हुये लोगों को वह आगे की पंक्ति में लाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it