Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीने का पानी नहीं मिलने पर पत्नी पहुंची थाने

नोएडा ! दो दिन से पीने का पानी नहीं मिलने पर पत्नी इतना गुस्सा हुई कि वह कोतवाली सेक्टर-24 पहुंच गई।

पीने का पानी नहीं मिलने पर पत्नी पहुंची थाने
X

नोएडा ! दो दिन से पीने का पानी नहीं मिलने पर पत्नी इतना गुस्सा हुई कि वह कोतवाली सेक्टर-24 पहुंच गई।
पत्नी ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारी से पति के खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस ने फोन पर बात करते हुए पति को धमकाते हुए जल्द से जल्द पीने के पानी का बंदोबश्त करने को कहा। तब जाकर महिला शांत हुई और घर चली गई। पुलिस के मुताबिक महिला सेक्टर-22 में किराए के कमरे में रहती है। महिला का पति सुरजपुर स्थित कंपनी में काम करता है। महिला का आरोप है कि पिछले दो दिन से घर में पीने का पानी खत्म है। वह पड़ोस के लोगों से पानी मांगकर पी रही है। आरोप है कि महिला पति से कई बार बिस्लेरी के बड़ी बोतल लाने को कह रही थी लेकिन वह सुन ही नहीं रहे थे। रविवार सुबह गुस्साई महिला कोतवाली सेक्टर-24 पहुंच गई। महिला ने पुलिस को अपनी सारी व्यथा बता दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत उसके पति को फोन कर पानी का जल्द से जल्द पीने के पानी का इंतजाम करने को कहा। पति ने कहा सर आज बख्स दीजिए नहीं होगी पानी की कमी
पुलिस के धमकाने पर महिला के पति ने कहा कि सर आज बख्स दीजिए। आगे से आपके पास शिकायत नहीं आएगी। वह अब पीने के पानी की कमी नहीं होने देगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it