Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीडीपी-भाजपा बताए बाढ़ का पानी निकालने की क्षमता क्यों नहीं बढ़ायी गयी:  उमर अब्दुल्ला

 नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर घाटी में लगातार बारिश के खतरे को देखते हुए पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार की कड़ी आलोचना की

पीडीपी-भाजपा बताए बाढ़ का पानी निकालने की क्षमता क्यों नहीं बढ़ायी गयी:  उमर अब्दुल्ला
X

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर घाटी में लगातार बारिश के खतरे को देखते हुए पूर्व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए पूछा है कि 2014 में आयी बाढ़ के बाद झेलम के तटकर्षण और बाढ़ का पानी निकालने की क्षमता बढ़ाने के कार्यों के लिए आवंटित राशि क्या हुआ।

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया , “वर्ष 2014 की विनाशकारी बाढ़ के बाद पीडीपी-भाजपा सरकार क्या कर रही थी? झेलम के तटकर्षण का क्या हुआ? बाढ़ का पानी निकालने की क्षमता क्यों नहीं बढ़ायी गयी? इसका पैसा कहां गया?”



घाटी में वर्ष 2014 में आयी बाढ़ में हजारों की संख्या में घर और सैंकडों सरकारी एवं अन्य कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गये थे। श्रीनगर में सचिवालय में पानी घुस गया था और बीएसएनएल मोबाइल और लैंडलाइन मशीनरी क्षतिग्रस्त होने से संचार के सभी नेटवर्क दो महीने तक प्रभावित रहे।

इस बीच कश्मीर घाटी में लगातार बारिश से झेलम और उसकी सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ने के बाद बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गयी है। प्रशासन में शनिवार को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया और बाढ़ के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it