Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्नाटक में कांग्रेस की रैलियों से क्यों बीजेपी घबराई

स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के कर्नाटक दौरे से बीजेपी घबराई हुई है

कर्नाटक में कांग्रेस की रैलियों से क्यों बीजेपी घबराई
X

कर्नाटक में बीजेपी की सत्ता अब खतरे में है.....10 मई को चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक रही है.....स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के कर्नाटक दौरे से बीजेपी घबराई हुई है.....और इस बार भी प्रियंका के निशाने पर बीजेपी ही रहने वाली है.....कांग्रेस की सत्ता में वापसी की रणनीति से बीजेपी में हलचल बढ़ी हुई है.... तो क्या है कांग्रेस का चुनाव प्रचार का मास्टरस्ट्रोक देखिए इस रिपोर्ट में.....

कर्नाटक में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही अपने उम्मीदवारों की तरफ से तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार कर रही हैं.....कांग्रेस का जोश भी देखने लायक है, ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज कर्नाटक दौरे पर हैं जहाँ रोड शो के दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन किया.....प्रियंका के रोड शो के दौरान कर्णाटक की जनता में खासा उत्साह देखने को मिला.....आज प्रियंका रोड शो के बाद दोपहर दो बजे नवलगुंड, धारवाड़ में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगी और चुनाव के मद्देनज़र जनता से चर्चा करेंगी जिसके बाद शाम 5 बजे प्रियंका हलियाल में भी एक पब्लिक मीटिंग करेंगी। आज भी प्रियंका के निशाने पर बीजेपी रहने वाली.....इससे पहले भी प्रियंका ने कर्नाटक में बीजेपी को जमकर लताड़ा था और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि-

देश और प्रदेश हमारी अपनी संस्कृति से बनता है।
कर्नाटक की अपनी एक संस्कृति है। यह प्रदेश आपकी उसी संस्कृति, बड़े बुजुर्गों की सोच और आपकी मेहनत से बना है।
इसी तरह सरकार वही है जो प्रदेश को आगे बढ़ाए, आपकी मदद करे और जिस पर आप विश्वास कर सकें। - प्रियंका गांधी-कांग्रेस महासचि

इस बार कर्नाटक में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अहम मुकाबला दिखाई दे रहा है...कर्नाटक में कुछ स्थाई मीडिया चैनलों की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कर्नाटक की सत्ता में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी और बीजेपी को कड़ी मात देगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it