Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोरोनावायरस रोकथाम में चीन के सख्त कदमों से पूरी दुनिया को लाभ मिला : माधव नलपत

चीन ने नए कोरोना वायरस निमोनिया महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है

कोरोनावायरस रोकथाम में चीन के सख्त कदमों से पूरी दुनिया को लाभ मिला : माधव नलपत
X

बीजिंग। चीन ने नए कोरोना वायरस निमोनिया महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। नए पुष्ट और मृत मामलों की संख्या में कमी जारी है। इसे देखते हुए भारतीय विद्वान और मणिपाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर माधव दास नलपत ने कहा कि इस युद्ध में चीन को इसलिए इतनी बड़ी जीत मिली है, क्योंकि चीनी सरकार ने साहसिक और सही विकल्प चुने हैं। चीन के मजबूत महामारी विरोधी उपायों से दुनिया को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि वुहान शहर को पूरी तरह से बंद करना एक बहुत ही महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय है। इससे महामारी के फैलने को प्रभावी रूप से रोक दिया गया और दुनिया को एक महत्वपूर्ण चेतावनी भी दी गई है। वुहान शहर को लॉक डाउन करना, इस महत्वपूर्ण निर्णय से पूरी दुनिया को लाभ मिला है।

गौरतलब है कि पश्चिमी समाज ने वुहान शहर को लॉक डाउन को मानवाधिकारों के उल्लंघन के रूप में आलोचना की है। इसका विरोध करते हुए प्रोफेसर माधव दास नलपत ने कहा कि चीन का यह कदम सबसे बड़े हद तक मानव के बुनियादी मानवाधिकार, अर्थात जीवित रहने का अधिकार की रक्षा करना जैसा है। यह तथ्य निर्विवाद है। वर्तमान में इटली, भारत सहित कई देशों ने भी लॉक डाउन और पृथक करने का कदम उठाया है। यह सब आम नागरिकों को नए कोरोना वायरस के फैलने से होने वाले खतरों और नुकसान से बचाने के लिए है, ताकि महामारी के व्यापक रूप से फैलकर वैश्विक आर्थिक और सामाजिक संकट से बच सके। ऐसा करने से किसी को चोट नहीं लगेगी बल्कि मानवाधिकरों की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सकती है।

प्रोफेसर माधव दास नलपत ने आगे कहा कि नए कोरोना वायरस निमोनिया महामारी से भारत सहित कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। दुनिया की औद्योगिक श्रृंखला के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में चीनी सरकार ने अपने देश में महामारी की स्थिति में सुधार होने के बाद उत्पादन को बहाल करने पर ध्यान दिया है। यह कदम पूरी दुनिया के लिए एक योगदान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it