Top
Begin typing your search above and press return to search.

मतगणना से पहले सुरक्षा के हों पुख्या इंतजाम: आयोग

नई दिल्ली ! निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों-पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए मुख्य चुनाव अधिकारियों को सात मार्च तक सुरक्षा

मतगणना से पहले सुरक्षा के हों पुख्या इंतजाम: आयोग
X

नई दिल्ली ! निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों-पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए मुख्य चुनाव अधिकारियों को सात मार्च तक सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 मार्च को की जाएगी।
आयोग ने मतगणना प्रबंध की तैयारी के बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के साथ कई दौर की वीडियो कांफ्रेंस की थी। उसने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के विचार भी जाने हैं और इसके आधार पर उसने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के मद्देेनजर ये निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा प्रबंध का ब्योरा देते हुए वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग सभी 157 मतगणना केंद्रों पर मतगणना की निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पंजाब में 53, गोवा में दो, उत्तर प्रदेश में 75, उत्तराखंड में 15 और मणिपुर में 12 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। गौरतलब है कि उप्र और मणिपुर में आखिरी चरण का मतदान 8 मार्च को होना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it