Top
Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: बंगाल में ममता की वापसी के संकेत, 159 सीटों पर जीत की उम्मीद

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान को लेकर एग्जिट पोल सामने आया है। एग्जिट पोल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) की सरकार बनती नजर आ रही है।

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: बंगाल में ममता की वापसी के संकेत, 159 सीटों पर जीत की उम्मीद
X

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान को लेकर एग्जिट पोल सामने आया है। एग्जिट पोल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) की सरकार बनती नजर आ रही है।

शाइनिंग इंडिया सर्वे में टीएमसी को 294 में से 159 सीट मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 128 सीट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कांग्रेस को केवल तीन सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। जबकि लेफ्ट के खाते में दो सीट जाने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 2 सीट मिल सकती है। इसके साथ ही 37 सीटें ऐसी हैं, जिन पर कांटे का मुकाबला बना हुआ है।

शाइनिंग इंडिया के सर्वे में टीएमसी को 43.5 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा 40.8 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफल हो सकती है। कांग्रेस को 3.7 प्रतिशत वोट मिलना तय माना जा रहा है और लेफ्ट 4.9 प्रतिशत वोट प्राप्त कर सकता है। यहां अन्य के खाते में 2.2 प्रतिशत वोट जाता दिखाया गया है और 5.2 प्रतिशत साइलेंट वोटिंग माना जा रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों की बात करें तो ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 215 सीटों पर जीत के साथ प्रचंड बहुमत मिला था। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल 77 का आंकड़ा छू सकी थी।

बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल है, न कि आधिकारिक चुनाव परिणाम। इसलिए, मतगणना के दिन ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। यहां दो चरणों में—पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को चुनाव संपन्न हुए। यहां पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं, दूसरे चरण में 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it