Top
Begin typing your search above and press return to search.

हम लोग किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता हासिल करने नहीं देंगे : इरफान अंसारी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच झारखंड सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा

हम लोग किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता हासिल करने नहीं देंगे : इरफान अंसारी
X

जामताड़ा। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच झारखंड सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा।

झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है और उनके जो स्टार प्रचारक हैं, उसके बारे में हमें कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है। उनके पास मुद्दा ही नहीं है। वे बंगाल में घुसपैठियों की बात कर रहे हैं, नदी घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि बांग्लादेश का यही बॉर्डर है, यही पानी है। मुझे तो लगता है कि अगर नदी के पास जाएंगे, वहां पर पीएम, केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री खड़े हुए मिलेंगे। तो कोई बांग्लादेशी कैसे पास करेगा।"

उन्होंने कहा, "भाजपा के लोग जनता का मजाक बनाना चाहते हैं। वह जनता को मूर्ख समझते हैं। उनके पास केंद्र की सरकार है। जनता ने उन्हें जिम्मेदारी दी है। ऐसे में रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन वो खुद घुसपैठिए की बात कर रहे हैं। मुझे लग रहा है कि लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया जा रहा है और लोगों को गुमराह किया जा रहा है।"

इरफान अंसारी ने कहा, "भाजपा का उद्देश्य घुसपैठिया और बांग्लादेश नहीं बल्कि सत्ता हासिल करना है। लेकिन, हम लोग किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल नहीं करने देंगे। हम बार-बार बोल रहे हैं कि बंगाल में कांग्रेस की मदद से सरकार नहीं बनेगी। भाजपा सत्ता में आने का सपना छोड़ दे। वह नहीं आने वाली है। बंगाल में खाना-पीना और रहन-सहन वहां की खूबसूरती है। ऐसे में भाजपा के नेता वहां पर पिकनिक मनाने जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "कुछ लोग वहां पर माछ-भात खा रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि वहां का माछ-भात मशहूर है। जो लोग वहां पर खाने के लिए गए हैं, बंगाल उनका स्वागत कर रहा है। बंगाल की धरती में इलिस माछ मिलता है और वहां के लोग वही खा रहे हैं। प्रधानमंत्री झालमुड़ी खा रहे हैं। मुझे भाजपा की स्क्रिप्ट अच्छी लगी।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it