Top
Begin typing your search above and press return to search.

'टीएमसी के पक्ष में आएंगी 125-135 सीटें,' पहले चरण के मतदान को लेकर टीएमसी नेताओं का दावा

टीएमसी नेता और मंत्री ब्रात्य बसु ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि हमने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पहले चरण के मतदान में हमें कम से कम 125 सीटें मिलेंगी

टीएमसी के पक्ष में आएंगी 125-135 सीटें, पहले चरण के मतदान को लेकर टीएमसी नेताओं का दावा
X

कोलकाता। टीएमसी नेता और मंत्री ब्रात्य बसु ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि हमने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पहले चरण के मतदान में हमें कम से कम 125 सीटें मिलेंगी। आज 152 सीटों पर मतदान हुआ है, और इनमें से कम से कम 125-135 सीटें तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में जाएंगी।

ब्रात्य बसु ने कहा कि कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने बंगाल में जिस तरह केंद्रीय सेना तैनात की है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि डीजी को बदल दिया है, पुलिस कमिश्नर को बदल दिया है, एडीजी (कानून-व्यवस्था) को बदल दिया है, और इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय सेना बुलाई है, इसलिए यह उनकी जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग इसका ध्यान रखेगा।

पहले चरण के मतदान को लेकर टीएमसी नेता कुणाल घोष की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोग बाहर निकले और सीएम ममता बनर्जी के पक्ष में वोट डाले। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

कुणाल घोष ने कहा कि वे (भाजपा) इतने आश्वस्त कैसे हो सकते हैं? क्योंकि पिछली बार, 2021 में भी उन्होंने इसी तरह का झूठा आत्मविश्वास दिखाया था। उन्होंने कहा था कि 'अबकी बार 200 पार,' लेकिन हुआ क्या? क्या वे 200 का आंकड़ा पार कर पाए? वे तो 77 पर ही अटक गए, और आज तो वे घटकर 60 पर आ गए हैं। वे जो कुछ भी कहते हैं, वह सब झूठा आत्मविश्वास है।

भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार मानव कुमार परुआ ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे उम्मीदवार बनाया था, मैंने प्रयास किया, और मतदान एक उत्सव की तरह है। यह बदलाव केवल मेरे कारण संभव नहीं हुआ, बल्कि सभी राजनीतिक दलों ने कार्यकर्ताओं के बीच जागरूकता फैलाई और इसमें मेरा भी योगदान रहा, जैसा कि मैंने महसूस किया है।

आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने 90 प्रतिशत मतदान को लेकर कहा कि जितना ज्यादा वोट प्रतिशत बढ़ेगा, उससे सत्ता धारी दल के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लिए आसान होगा। उन्होंने दावा किया कि दोनों सीटों से मैं भारी अंतर से जीतूंगा।

आसनसोल में एक मतदान केंद्र की पीठासीन अधिकारी, संगीता प्रसाद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं। जो मतदाता ठीक से चल नहीं पा रहे थे, उनकी भी सहायता की गई। यहां कोई झड़प नहीं हुई, और न ही नियमों का कोई उल्लंघन हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की पूरी सुरक्षा थी। हम लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it