Top
Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिम बंगाल में अब टीएमसी सरकार की जरूरत नहीं है : अग्निमित्रा पॉल

हुमायूं कबीर के कथित वायरल वीडियो पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल की प्रतिक्रिया सामने आई है

पश्चिम बंगाल में अब टीएमसी सरकार की जरूरत नहीं है : अग्निमित्रा पॉल
X

कोलकाता। हुमायूं कबीर के कथित वायरल वीडियो पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि टीएमसी की साजिश चल रही है। हुमायूं कबीर कभी भाजपा में नहीं थे। हाल ही में ममता बनर्जी ने एआई को लेकर खुद ही कहा था। एआई से बहुत कुछ हो रहा है। व्यक्तिगत तौर से मैं तो हुमायूं कबीर को नहीं जानती। बाबरी मस्जिद का हम लोग कभी सपोर्ट भी नहीं करते हैं। लेकिन, मुस्लिम वोटों को एकजुट करने के लिए टीएमसी ने साजिश की है।

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि अन्नपूर्णा भंडार के तहत तीन हजार रुपए दिए जाएंगे। मुद्रा योजना के तहत छोटे व्यवसाय के लिए महिलाओं की मदद की जाएगी, जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार ने बिहार में महिलाओं की आर्थिक मदद की है। विश्वकर्मा योजना से 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। टीएमसी और भाजपा में यही अंतर है। अब बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार की जरूरत नहीं है।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता बनर्जी इतना चिंतित क्यों हैं? अगर ममता बनर्जी को लगता है कि भाजपा कॉपी करके घोषणा कर रही है, तो ये जनता के ऊपर छोड़ देना चाहिए। ममता बनर्जी ने 15 साल अच्छा काम किया है, तो जनता आपको वोट देगी। अब बंगाल की जनता को निर्णय लेने दीजिए। ममता बनर्जी को पता है कि 15 सालों में कुछ नहीं किया।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि महिलाओं के लिए सम्मान और मां-बेटी की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। बंगाल की महिलाओं ने बदलाव का मन बना लिया है। टीएमसी को लगता है कि बंगाल की महिलाएं जागरूक नहीं हैं। लेकिन, इस चुनाव में महिलाएं टीएमसी को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।

भाजपा नेता पवन सिंह ने कहा कि विधानसभा में सभी विधायकों से बात होती है। जरूरत पड़ने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री से बात करती हैं। हुमायूं कबीर की बातों पर उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कह दे तो उस पर विश्वास तो नहीं कर सकते। भाजपा को बदनाम करने के लिए हुमायूं कबीर कुछ भी कहें तो वह सत्य नहीं हो जाता।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it