Top
Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिम बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी को आई इंडिया गठबंधन की याद: शाहनवाज हुसैन

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद सियासत काफी तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी इसे बड़ी जीत बता रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे अलग नजरिए से देख रहा है।

पश्चिम बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी को आई इंडिया गठबंधन की याद: शाहनवाज हुसैन
X

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद सियासत काफी तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी इसे बड़ी जीत बता रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे अलग नजरिए से देख रहा है। इस बीच आईएएनएस से बातचीत में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ममता बनर्जी न सिर्फ अपना चुनाव हार चुकी हैं बल्कि अपनी पार्टी और राज्य की राजनीति में भी उनका प्रभाव कम होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले इंडिया गठबंधन को ज्यादा महत्व नहीं देती थीं लेकिन अब डर से वह उसी गठबंधन को मजबूत करने की बात कर रही हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि आने वाले समय में उनकी पार्टी का पूरी तरह से नामों निशान मिट जाएगा। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है और राज्य में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में उत्साह देखा जा रहा है।

इसी बीच, चुनाव के बाद राज्य में शांति बनाए रखने को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है, खासकर उन लोगों के खिलाफ जो माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे। बीजेपी की तरफ से भी यह कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति पार्टी का झंडा लेकर हिंसा फैलाने की कोशिश न करे, क्योंकि इससे पार्टी की छवि खराब होती है।

बीजेपी नेता टी.आर. श्रीनिवास ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता चुनाव हारता है तो उसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए परिणाम स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक संविधान से चलने वाला देश है, जहां हर किसी को नियमों का पालन करना होता है। ममता बनर्जी को हार मिली है, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

वहीं, शाहनवाज हुसैन ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत की गूंज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत के लिए बधाई दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it