Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुवेंदु अधिकारी के फैसलों से सहमत हुमायूं कबीर, बोले- 'ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना मकसद था'

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि वे पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के फैसलों से पूरी तरह सहमत है। ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना उनका एकमात्र लक्ष्य था, जो पूरा हो चुका है।

सुवेंदु अधिकारी के फैसलों से सहमत हुमायूं कबीर, बोले- ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना मकसद था
X

कोलकाता। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि वे पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार के फैसलों से पूरी तरह सहमत है। ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना उनका एकमात्र लक्ष्य था, जो पूरा हो चुका है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने पद की शपथ ली। इस दौरान, हुमायूं कबीर ने भी विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं। विधानसभा चुनाव खत्म हो चुका है। मेरा एकमात्र लक्ष्य ममता बनर्जी की भ्रष्ट सरकार को गिराना था। बंगाल की जनता ने उस लक्ष्य को पूरा कर दिया है। मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं।"

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बारे में सवाल किए जाने पर हुमायूं कबीर ने उनकी खुलकर प्रशंसा की। एजेयूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बारे में हुमायूं कबीर ने कहा, "उनके अनुभव को देखते हुए मुझे लगता है कि वे एक अच्छी सरकार चलाएंगे और लोगों के हित में काम करेंगे।"

हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि सुवेंदु अधिकारी को राजनीति में काम करने का अनुभव है। वे बंगाल सरकार में मंत्री रहे। सांसद और काउंसलर बनकर भी उन्होंने काम किया। सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई।

इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल की नई सरकार के फैसलों से हुमायूं कबीर सहमत नजर आए। उन्होंने इससे जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं नई भाजपा सरकार के हालिया फैसलों से बिल्कुल सहमत हूं। मैं इस सरकार को बधाई देता हूं।"

बता दें कि पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने राज्य में 'आयुष्‍मान भारत' समेत केंद्र की अन्य योजनाओं को लागू करने, बांग्‍लादेश सीमा पर 45 दिन के भीतर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरित करने और 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के सभी मामलों की नए सिरे से जांच करने जैसे फैसले लिए हैं।

एजेयूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष की ओर ही रहेंगे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मंत्री दिलीप घोष, निसिथ प्रामाणिक और अग्निमित्रा पॉल समेत नवनिर्वाचित सभी विधानसभा सदस्यों ने शपथ ली।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it