Top
Begin typing your search above and press return to search.

अव्यवस्था, अराजकता और आर्थिक पतन ने बंगाल को पीछे धकेला: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा

अव्यवस्था, अराजकता और आर्थिक पतन ने बंगाल को पीछे धकेला: धर्मेंद्र प्रधान
X

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में शनिवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों से एक ऐसी सरकार सत्ता में है जिसने घुसपैठ, राजनीतिक हिंसा, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार को न केवल संरक्षण दिया, बल्कि उसे व्यवस्था का हिस्सा बना दिया।

उन्होंने लिखा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस का शासन आज भय, अराजकता और अविश्वास का पर्याय बन चुका है। जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा का प्रश्न है। बंगाल की सीमाएं देश की सुरक्षा से सीधी जुड़ी हैं और यहां की विफल नीतियों ने इस चुनौती को और गंभीर बना दिया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि ‘सोनार बांग्ला’ के नाम पर सिंडिकेट, कटमनी और भ्रष्टाचार वाले कुशासन राज में जनता के साथ छल किया गया है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, बेरोजगार युवा, बदहाल किसान, चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और गिरता शिक्षा स्तर, हर क्षेत्र में विफलता ही बंगाल की पहचान बनती जा रही है। टीएमसी के राज में अव्यवस्था, अराजकता और आर्थिक पतन ने बंगाल को पीछे धकेल दिया है।

उन्होंने लिखा कि इसी सच्चाई को सामने रखते हुए आज कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह ने श्वेत पत्र जारी किया। यह बंगाल की जनता के आक्रोश, पीड़ा और परिवर्तन के दृढ़ संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति है।

बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं। 19 मार्च को भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने भवानीपुर से ममता बनर्जी के 25 से 30 हजार वोटों से हारने का दावा किया।

भवानीपुर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया था। जनता का भरपूर समर्थन पाकर सुवेंदु अधिकारी भी काफी खुश दिखाई दिए। यह उनका निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहला दौरा था।

उन्होंने कहा था कि भवानीपुर ही नहीं, बल्कि पूरा बंगाल भगवामय हो रहा है। पीएम मोदी की नीतियों की लहर चल रही है। भाजपा की परिवर्तन की लहर चारों तरफ देखने को मिल रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it