Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएमओ अधिकारी बनकर नबन्ना पहुंची महिला से पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंची बंगाल पुलिस

पश्चिम बंगाल की हावड़ा सिटी पुलिस की एक विशेष जांच टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंची। टीम उस महिला से पूछताछ की, जिसने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की अधिकारी बनकर कोलकाता के मंदिरतला स्थित राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में प्रवेश किया था।

पीएमओ अधिकारी बनकर नबन्ना पहुंची महिला से पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंची बंगाल पुलिस
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की हावड़ा सिटी पुलिस की एक विशेष जांच टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंची। टीम उस महिला से पूछताछ की, जिसने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की अधिकारी बनकर कोलकाता के मंदिरतला स्थित राज्य सचिवालय 'नबन्ना' में प्रवेश किया था।

राज्य पुलिस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को बुधवार शाम पहली बार महिला के दिल्ली में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद हावड़ा सिटी पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और बुधवार रात ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए।

महिला फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और हावड़ा सिटी पुलिस के जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खुद को पीएमओ अधिकारी बताकर राज्य सचिवालय में प्रवेश करने के पीछे महिला का असली मकसद क्या था।

राज्य पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, हावड़ा सिटी पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला किसी संगठित गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। महिला की पहचान आकांक्षा विद्यार्थी के रूप में हुई है। वह बुधवार को पहले से समय लेकर नबन्ना स्थित राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पहुंची थी।

आरोप है कि उसने खुद को पीएमओ की अधिकारी बताकर विभाग के अधिकारियों से उनके कामकाज और विभाग की कार्यप्रणाली से जुड़े कई सवाल पूछे थे।

हालांकि पीडब्ल्यूडी के कुछ अधिकारियों को उस पर शक हो गया। अधिकारियों को संदेह होने का आभास होते ही महिला तुरंत नबन्ना परिसर से निकल गई।"

बाद में यह पुष्टि होने पर कि महिला ने अपनी गलत पहचान बताई थी, पीडब्ल्यूडी ने हावड़ा सिटी पुलिस को लिखित शिकायत दी। हालांकि तब तक महिला विमान से दिल्ली लौट चुकी थी।

अधिकारी के मुताबिक, हावड़ा सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला के दिल्ली में होने की पुष्टि के बाद एक टीम बुधवार रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंची।

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। जांच अधिकारियों को शक है कि महिला के पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका हो सकती है और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it