Top
Begin typing your search above and press return to search.

बंगाल: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कोलकाता निवासी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार आरोपी भारत विरोधी आतंकी साजिश के तहत पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को गोपनीय सुरक्षा संबंधी सूचनाएं पहुंचा रहा था।

बंगाल: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कोलकाता निवासी गिरफ्तार
X

कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अनुसार आरोपी भारत विरोधी आतंकी साजिश के तहत पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को गोपनीय सुरक्षा संबंधी सूचनाएं पहुंचा रहा था।

एनआईए द्वारा बुधवार को जारी बयान के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोलकाता निवासी जफर रियाज उर्फ रिजवी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था और उसे घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही थी।

एजेंसी ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

एनआईए के अनुसार, आरोपी की शादी पाकिस्तानी नागरिक से हुई थी और उसके बच्चे भी पाकिस्तान के नागरिक हैं। एजेंसी ने बताया कि वह पहले भी जासूसी से जुड़े एक मामले में आईपीसी और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया जा चुका है।

जांच एजेंसी के मुताबिक जफर वर्ष 2005 से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार यात्रा कर रहा था। इसी दौरान पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों ने उससे संपर्क किया और कथित तौर पर उसे पैसों और पाकिस्तानी नागरिकता का लालच देकर भारत में जासूसी गतिविधियों के लिए तैयार किया।

एनआईए ने कहा कि आरोपी ने अन्य जासूसी और आतंकी गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय मोबाइल नंबरों के वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को उपलब्ध कराए, ताकि व्हाट्सएप अकाउंट सक्रिय किए जा सकें।

इन व्हाट्सएप अकाउंट्स का इस्तेमाल कथित पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों ने इस मामले के एक अन्य आरोपी मोतीराम जाट से गुप्त संपर्क बनाए रखने के लिए किया। जांच एजेंसी के अनुसार, मोतीराम जाट भी सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाने में शामिल था।

एनआईए ने कहा कि इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पूरे षड्यंत्र का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it