Begin typing your search above and press return to search.
पश्चिम बंगाल : तेजाब हमले में महिला संग उसकी दो बेटियां घायल
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में तेजाब हमले की एक घटना में 25 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियां घायल हो गईं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में तेजाब हमले की एक घटना में 25 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियां घायल हो गईं।
इस मामले में उसके पति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शानिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमने 28 वर्षीय दिनेश मन्ना को हिरासत में लिया है। वह चाय की दुकान चलाता है और शुक्रवार को उसने घरेलू विवाद के कारण उस वक्त उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया, जब वह अपने मायके तल्ला गांव जा रही थी।"
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला और उसकी दोनों बेटियों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Next Story


