Top
Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का गुरुवार तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन
X

कोलकाता । पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा का गुरुवार तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

श्री मित्रा पिछले कई दिनों से बीमार थे और यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत बुधवार रात ज्यादा बिगड़ गयी और आज तड़के 1.50 बजे उनका निधन हो गया।

श्री मित्रा कांग्रेस के टिकट पर पहली बार 1972 में सियालदह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। वह 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर दोबारा विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

श्री मित्रा के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने भी श्री मित्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री मित्रा 1982 में फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और कांग्रेस के टिकट पर 1982 से 2006 तक विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। श्री मित्रा ने 2008 में प्रगतिशील इंदिरा कांग्रेस नाम से नयी पार्टी का गठन किया था।

बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये और डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 में वह एक बार फिर कांग्रेस में लौटे तथा बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष बनें।

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 12 बजे तक विधान भवन में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार से पहले विधानसभा भी ले जाया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it