Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश: कमलनाथ

प्रदेश में नई विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है और नतीजों की तारीख 11 दिसंबर है

कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश: कमलनाथ
X

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने अब पुलिस कर्मचारियों को साधने की कोशिश करते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें एक दिन का साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की है।

कमलनाथ ने आज ट्वीट करते हुए इस बारे में कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने का साथ आवास भत्ते के तौर पर हर महीने पांच हजार रुपए देगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस को काम करने के लिए तनावमुक्त माहौल देने के लिए उनकी ड्यूटी के समय को भी कम किया जाएगा।

कमलनाथ ने 50 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती का भी वायदा किया।

कांग्रेस ने इस बार अपने घोषणा पत्र को वचन पत्र नाम दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it