Top
Begin typing your search above and press return to search.

हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए, चीनी वस्तुओं का बहिष्कार मदद नहीं करेगा : चिदंबरम

चीनी सामानों के बहिष्कार के खिलाफ सलाह देते हुए पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को जोर देकर कहा कि भारत को जितना संभव हो, उतना आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है

हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए, चीनी वस्तुओं का बहिष्कार मदद नहीं करेगा : चिदंबरम
X

नई दिल्ली । चीनी सामानों के बहिष्कार के खिलाफ सलाह देते हुए पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शनिवार को जोर देकर कहा कि भारत को जितना संभव हो, उतना आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है, लेकिन बाकी दुनिया से रिश्ते भी खत्म नहीं कर सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने यहां वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीडिया से कहा कि जब सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों की बात करें तो इसमें बहिष्कार जैसी बातें नहीं आनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत को चीन के सामान का बहिष्कार नहीं करना है और उसे वैश्विक सप्लाई चेन का हिस्सा बने रहना होगा। उन्होंने कहा कि चीन के साथ जो भी भारत के व्यापारिक रिश्ते हैं, वह चीन के वैश्विक व्यापार का हिस्सा है। चिदंबरम ने कहा कि इसलिए चीन के सामानों का बहिष्कार करने से उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

चिदंबरम ने कहा कि भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बने रहना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमवार रात चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के हमले में लद्दाख की गलवान घाटी में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के मद्देनजर चीनी उत्पादों के बहिष्कार की बढ़ती मांग पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it