नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन, जिला प्रशासन को ज्ञापन
जांजगीर ! जिले के कांग्रेसी अब राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने मे जुगत लगा रहे है, नोटबंदी के विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी ने कचहरी चौक मे

पानी की बौछार से रोका गया कलेक्टोरेट घेराव करने जा रही कांग्रेसियों को
जांजगीर ! जिले के कांग्रेसी अब राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने मे जुगत लगा रहे है, नोटबंदी के विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी ने कचहरी चौक मे पंडाल लगाकर केंद्र सरकार को कोसा, वही कलेक्टोरट घेराव करने के लिए रैली निकाल कर पुलिस से भीडऩे मे कोई कसर नहीं छोड़ा, कांग्रेसियो की रैली को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। एआईसीसी के आदेश पर जिले मे कांग्रेसियों ने नोटबंदी के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय का घेराव का आयोजन किया, कांग्रेसियों ने जोश खरोश के साथ कचहरी चौक से रैली निकाल कर जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की। लेकिन कलेक्टोरेट से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस ने कांग्रेसी को रोक दिया। इस बीच कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जम कर खीच तान हुई और कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने भीड़ में पानी की बौछार की और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। साथ ही भीड़ को खदेडऩे के लिए पानी की बौछार जारी रखा। पुलिस की इस कार्रवाही से नाराज विधायको ने सडक़ में बैठकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जम कर नारे बाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौप कर नोटबंदी को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बताया। राष्ट्रपति के नाम सौंपे गये ज्ञापन में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार से व्हाईट पेपर जारी कर देश की जनता के 5 सवालों का जवाब मांगा है। जिसमें नोट बंदी के बाद कितना काला धन देश के पास आया। कितने लाख लोगों ने रोजगार गवाया, कितने लोगों ने जान गवाई उनके परिवार को मुआवजा क्यों नहीं दिया, नोटबंदी का फैसला लागू करने से पहले किस तरह की तैयारी की थी। ऐसा फैसला लेने से पहले आरबीआई और अन्य अर्थ शास्त्रीयों से सलाह-मशविरा कोई नहीं लिया गया। नोट बंदी के 3 माह पहले 5 लाख से अधिक पैसा बैंक में जमा करवाने वाले हर व्यक्ति और संस्था का नाम देश को बतायी। इस आंदोलन मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजू सिंह, चालेश्वर चन्द्राकर, नगर पालिका चाम्पा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सुश्री शशिकांता राठौर, पीआर खुंटे, कांग्रेसी नेता रवि भारद्वाज, ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष दिनेश महंत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया, प्रवक्ता रफिक सिद्धिकी, युवा कांगे्रस अध्यक्ष प्रिसं शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती नीता थवाईत, रमेश पैगवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शेषराज हरबंश, इंजी. रवि पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद जायसी, पार्षदगण रामकुमार यादव, भोलू यादव, एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष आकाश तिवारी, ऋषिकेश उपाध्याय, नरेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
विधायकों ने की निंदा
पुलिस की इस कार्रवाही को अकलतरा विधायक चुन्नी लाल साहू और जांजगीर-चांपा विधायक मोतीलाल देवांगन ने निंदा करते हुए राज्य के साथ केंद्र सरकार के इशारे में पुलिस द्वारा जनता की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। साथ ही नोटबंदी के साथ दूसरे मामलो में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही और आगामी 9 जनवरी को महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा थाली बजा कर नोटबंदी के विरोध मे प्रदर्शन करने की बात कही।
नोटबंदी के विरोध में
सरपंच भी हुए शामिल
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस द्वारा कलेक्टोरेट घेराव करने कोटिया सरपंच बलराम कुर्रे, कांसा सरपंच ओमप्रकाश कुर्रे, जर्वे दिलीप कश्यप जर्वे, परमानंद मड़वा, माधव कैवत्र्य, सम्मेलाल कश्यप, दिलीप यादव भादा, सरपंच नवापारा सोनाराम साहू, छोटेलाल साहू, मोतीलाल साहू, जोहन सूर्या महंत, बजरंग धीवर, दिनेश पांडे भड़ेसर, प्रमोद पटेल अमोरा, सरपंच रामकिशुन कश्यप, रामेश्वर पांडे भैंसदा, राजकुमार साहू कुटरा सरपंच, पुष्पेन्द्र साहू दहिदा सरपंच, सुरेजा कश्यप बुड़ेना, महेन्द्र कश्यप, प्रमोद पाण्डेय बनारी, रामसाय धीवर अवरीद, दिलहरण साहू बोड़सरा, सुरेन्द्र पाण्डेय, संतोष वर्मा चोरभ_ी, श्रीमती अनसुईया भागवत कश्यप सेमरा सरपंच, रामगोपाल राठौर सिवनी, द्वासराम बरेठ, देवा कश्यप् खैरताल, प्रेमशंकर साहू भैंसमुड़ी, सरपंच बीरेन्द्र कश्यप, घासीराम साहू तेंदूभांठा सरपंच, गौरव सिंह, बल्लू सिंह हरदी, सुरेश यादव अमोदा, अश्वनी कश्यप अकलतरी सरपंच, दुखुराम साहू गिद्धा, बोधराम कश्यप, लक्ष्मीराम कश्यप मुनुंद शामिल हुए।


