Top
Begin typing your search above and press return to search.

परिणीति को पर्दे पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में देखने का इंतजार : साइना नेहवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिलहाल साइना नेहवाल पर बन रही फिल्म के लिए तैयारी कर रही हैं।

परिणीति को पर्दे पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में देखने का इंतजार : साइना नेहवाल
X

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिलहाल साइना नेहवाल पर बन रही फिल्म के लिए तैयारी कर रही हैं। इस पर बैडमिंटन स्टार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पर्दे पर परिणीति को बेस्ट एथलीट के रूप में देखने का वह और इंतजार नहीं कर सकती हैं। परिणीति ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने बैडमिंटन प्रैक्टिस सेशन की एक तस्वीर साझा की। इसमें वह किसी बैडमिंटन कोर्ट में बैठकर अपना पसीना पोंछते हुए नजर आ रही हैं।

इसके कैप्शन में परिणीति ने लिखा, "मैं। पूरा दिन, हर रोज, आजकल।"

परिणीति द्वारा साझा की गई इस तस्वीर के कमेंट सेक्शन में साइना ने उनकी सराहना करते हुए लिखा, "गजब लग रही हो।"

इसके बाद साइना ने लिखा, "हम सभी स्क्रीन पर एक बेस्ट एथलीट के रूप में तुम्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं और मैं निश्चित हूं कि तुम सही दिशा में हो।"

फिल्म से संबंधित किसी भी और जानकारी का अभी खुलासा नहीं किया गया है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it