Top
Begin typing your search above and press return to search.

गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

ग्रेटर नोएडा ! ग्रेटर नोएडा इकोटेक तीन थाना क्षेत्र के सुत्याना गांव में एक महिला की उसके पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी।

गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
X

ग्रेटर नोएडा ! ग्रेटर नोएडा इकोटेक तीन थाना क्षेत्र के सुत्याना गांव में एक महिला की उसके पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुत्याना गांव में दंपत्ति अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था।
बुधवार देर शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया। जिसके बाद पति घर छोडक़र चला गया। पति शराब पीने का आदि है। कुछ देर बाद पति शराब पीकर दोबारा घर पहुंचा। जिसके बाद पति-पत्नी एक बार फिर से झगडऩे लगे। गुस्साए पति ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जब पीटने से भी पति का दिल नहीं भरा तो उसने बच्चों के सामने ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हो जाने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र के सुत्याना गांव में राजू अपनी पत्नी संजू व दो बच्चों बेटी अंजली व बेटे अंशु के साथ किराए के मकान में रहता है। वह मूलरूप से झारखंड के बोकारों जिले का रहने वाला है। राजू सुत्याना गांव के बाहर मुख्य सडक़ पर फल बेचने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक राजू शराब पीने का आदी है। बुधवार रात को वह शराब पीकर घर आया। शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस दौरान पड़ोसियों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया। जिसके बाद राजू एक बार फिर रात 12 बजे के करीब घर पहुंचा। जिसके बाद दोनों झगडऩे लगे। शराब के नशे में धूत राजू ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। राजू ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा। जब इतने से भी आरोपी का दिल नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौंके से फरार हो गया।
पुलिस की माने तो इस पूरी घटना को राजू की 9 वर्षीय बेटी अंजली व उसके चार वर्षीय बेटे ने अपनी आंखों से देखा। डरे सहमे दोनों बच्चों ने सारा वाक्या रो-रोकर सुबह को पड़ोस में रहने वाले लोगों को बताया। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचें लोगों ने महिला को मृत अवस्था में पाया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौंके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह यादव ने बताया कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it