Top
Begin typing your search above and press return to search.

कोरोनावायरस के बाद पूर्ण नियंत्रण रखेगा वाडा : बांका

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अध्यक्ष विटोल्ड बांका चेतावनी दी है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद डोपिंग रोधी परीक्षणों से बचने के अधिक अवसर

कोरोनावायरस के बाद पूर्ण नियंत्रण रखेगा वाडा : बांका
X

वारसा। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अध्यक्ष विटोल्ड बांका चेतावनी दी है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद डोपिंग रोधी परीक्षणों से बचने के अधिक अवसर हैं, लेकिन वाडा जल्द ही इस पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बांका ने एक साक्षात्कार में लॉकडाउन के कारण वाडा के समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की। डोपिंग नियंत्रण अधिकारी पहले की तरह प्रभावी ढंग से एथलीटों का परीक्षण करने में सक्षम नहीं हैं।

बांका ने कहा, " कोविड-19 ने वैश्विक डोपिंग रोधी को प्रभावित किया है। कई देशों में इसके नियंत्रण स्थगित है और काफी प्रतिबंधित है। हमारे पास एक जैविक पासपोर्ट, दीर्घकालिक विश्लेषण, जांच और नवाचार हैं। इसके अलावा, कुछ महासंघ पहले से ही शोध में वापसी की घोषणा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि आगामी कुछ सप्ताह में हम इस पर पूर्ण नियंत्रण पा लेंगे।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it