Begin typing your search above and press return to search.
'द बिग बुल' के लिए विवेक ने अभिषेक को दी शुभकामनाएं
अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन, अजय देवगन और निर्देशक कूकी गुलाटी को उनकी आगामी फिल्म 'द बिग बुल' के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

मुंबई । अभिनेता विवेक आनंद ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन, अजय देवगन और निर्देशक कूकी गुलाटी को उनकी आगामी फिल्म 'द बिग बुल' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के शीर्षक का खुलासा होने के एक दिन बाद विवेक ने ट्वीट कर इन्हें अपना संदेश भेजा।
उन्होंने लिखा, "'द बिग बुल' की टीम को बधाई! यह वाकई में बहुत अच्छा दिख रहा है! सुपर टैलेंटेड टीम कूकी गुलाटी, जूनियर बच्चन, अजय देवगन, आनंद पंडित, कुमार मंगत और पूरे क्रू को ऑल द बेस्ट! उम्मीद करता हूं कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करे! ढेर सारा प्यार।"
Next Story


