Top
Begin typing your search above and press return to search.

विजयवर्गीय ने भाजपा की सफलता के लिए पीएम मोदी के 'करिश्माई नेतृत्व' को दिया क्रेडिट

मध्य प्रदेश में भाजपा की भारी जीत की ओर बढ़ने के साथ, ऐसी चर्चाएं हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रमुख 'लाडली बहना योजना' ने पार्टी को राज्य में सत्ता बरकरार रखने में मदद की है

विजयवर्गीय ने भाजपा की सफलता के लिए पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व को दिया क्रेडिट
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा की भारी जीत की ओर बढ़ने के साथ, ऐसी चर्चाएं हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रमुख 'लाडली बहना योजना' ने पार्टी को राज्य में सत्ता बरकरार रखने में मदद की है।

हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस दावे का खंडन किया है। वह इंदौर-1 सीट से 44,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, भाजपा के पक्ष में प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जताते हुए भाजपा नेता ने कहा, ''यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व का परिणाम है।''

कैलाश विजयवर्गीय से पत्रकारों ने पूछा, क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रमुख 'लाडली बहना योजना' ने भाजपा की चुनावी सफलता के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश में थी, छत्तीसगढ़ या राजस्थान में नहीं। लेकिन हमने इन राज्यों में भी बहुमत हासिल कर लिया। यानी ये जीत पीएम मोदी के नेतृत्व की वजह से है।''

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से छह महीने पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'लाडली बहना योजना' शुरू की थी। इस योजना के तहत शिवराज सरकार राज्य की महिलाओं को कुछ शर्तों के साथ हर महीने 1,250 रुपये का नकद लाभ प्रदान करती है।

यह योजना मध्य प्रदेश में दो दशकों के भाजपा शासन के खिलाफ उच्च सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने के लिए शुरू की गई थी। अब, जब भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है, तो यह आकलन किया जा रहा है कि महिलाओं ने 'लाडली बहना योजना' के कारण भाजपा को वोट दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it