Top
Begin typing your search above and press return to search.

शातिर वाहन चोरों का पर्दाफाश

नई दिल्ली ! उत्तर पश्चिमी जिले के अशोक विहार थाना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

शातिर वाहन चोरों का पर्दाफाश
X

नई दिल्ली ! उत्तर पश्चिमी जिले के अशोक विहार थाना पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों बदमाश झपटमारी के साथ-साथ दूसरे बदमाशों को झपटमारी के लिए बाइक किराए पर देते थे। तीनों बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 बाइक, दो स्कूटी व मास्टर चाबी बरामद की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अशोक विहार में काफी समय से वाहन चोरी की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की वाहन चोर मौर्या एंक्लेव के पास आने वाले हैं। सूचना को पुख्ता कर पुलिस ने इलाके में ट्रैप लगा दिया। इसी बीच दो बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को रोककर वाहनों की जांच की तो पता चला दोनों बाइक चोरी की है। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वाहनों की चोरी करने के बाद उससे स्नेचिंग करते थे। साथ ही वह मंगोलपुरी व सुल्तानपुरी इलाके के बदमाशों को वारदातों को अंजाम देने के लिए वाहनों को बेचते व किराए पर देते थे। इतना ही नहीं तीनों आरोपियों ने अपना एक गैरेज भी खोल रखा है। जिसमें यह चोरी के वाहनों के पार्टस निकाल कर बेचते थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी रोजेन्द्र उर्फ बबली (40), कराला गांव निवासी आकाश (22) और कराला निवासी मोनू (21) के रूप में हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it