Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी में वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त : तीन मरे, कई घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी

यूपी के मानिकपुर में वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में तीन मरे, कई घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी

यूपी में वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त : तीन मरे, कई घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी
X

बुलेट ट्रेन चलाने के सब्जबाग दिखा रही मोदी सरकार में रेल मंत्री तो बदल दिए गए मगर रेल दुर्घटनाएं जस की तस जारी हैं। अब ताजा दुर्घटना उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के मानिकपुर में हुई है जहाँ वास्को डी गामा - पटना एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में कम से तीन लोगों की मौत हो गयी व नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मरने वाले तीन लोगों मो दो लोग बिहार के बेतिया के रहने वाले पिता-पुत्र हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार तड़के 4.18 बजे हुई. दुर्घटना चित्रकूट के मानिकपुर स्टेशन के पास ही हुई. बाद में दुर्घटनाग्रस्त डब्बों को हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया. इस ट्रेन का नंबर 12741 है, जो गोवा से पटना जा रही थी. इलाहाबाद से रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल इक्यूपमेंट ट्रेन भी घटनास्थल की ओर भेजी गयी है. प्रभावित लोगों को इलहाबाद की ओर भेजा जा रहा है, जहां उन्हें विशेष ट्रेन से पटना भेजा जायेगा.

रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा है कि रेलमंत्री पीयूष गोयल पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं और तेजी से राहत बचाव चलाया जा रहा है.

सक्सेना ने कहा है कि इस ट्रेन में एस-थ्री कोच अधिक प्रभावित हुई है. इसके अलावा स्लीपर के दो अतिरिक्त कोच लगाये गये थे, वे भी प्रभावित हुए हैं. चित्रकूट के एसपी ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है.

वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की 13 कोच सुबह पटरी से उतर गयी. रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने कहा है कि हमने इसके लिए एक हेल्पलाइन सेटअप किया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

यूपी के एडीजे लॉ एंड ऑर्डन आनंद कुमार ने कहा है कि पटरी चटकने से ट्रेन दुर्घटना होने की आशंका है. उन्होने कहा कि 45 मिनट में राहत एवं बचाव कार्य पूरे कर लिये गये और घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

हेल्पलाइन नंबर जारी

हेल्पलाइन रेलवे : 05322226276

कंट्रोल रूम चित्रकूट पुलिस : 05198236800


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it