Begin typing your search above and press return to search.
त्रिकुटा पहाड़ियों पर आग लगने के बाद रोकी गई वैष्णो देवी की यात्रा फिर बहाल
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर बुधवार की दोपहर लगी आग पर काबू पा लिये जाने के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा आज बहाल हो गयी।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर बुधवार की दोपहर लगी आग पर काबू पा लिये जाने के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा आज बहाल हो गयी। इससे पहले कल यात्रा रद्द कर दी गयी थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि माता वैष्णो देवी बोर्ड, वन एवं पुलिस विभाग के कर्मियों तथा पैरामिलिट्री के जवानों के सहयोग तथा दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। भारतीय वायुसेना और सेना के दो हेलीकाप्टरों ने भी इस काम में सहायता पहुंचायी।
यात्रा रद्द होने के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे करीब 25 हजार श्रद्धालुओं को पिछली रात कटरा आधार शिविर में ही रूकना पड़ा। इसके अलावा माता के दर्शन कर चुके करीब साढ़े सात हजार श्रद्धालु भवन में ही फंसे रह गये। बहरहाल अब यात्रा सुचारू रूप से जारी है।
Next Story


