Top
Begin typing your search above and press return to search.

शराब की लत छुड़ाने वैद्य ने पिलाई देशी जड़ी-बूटी, दो की मौत

अम्बिकापुर नगर के दो युवक शराब की लत छुड़ाने एक वैद्य के पास पहुंचे। वैद्य ने दोनों युवकों को देशी जड़ी-बूटी पिलाई...

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर नगर के दो युवक शराब की लत छुड़ाने एक वैद्य के पास पहुंचे। वैद्य ने दोनों युवकों को देशी जड़ी-बूटी पिलाई। देशी दवाई पिलाने के कुछ घंटों बाद ही दोनों युवकों की स्थिति बिगड़ने लगी और देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक दोनों युवक मूलत: झारखण्ड के रहने वाले हैं जो अम्बिकापुर में रहकर राजमिस्त्री व आटो चलाने का कार्य करते थे। दोनों युवकों की मौत की खबर पुलिस द्वारा उनके परिजनों को दे दी गई है तथा शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर कन्या परिसर मार्ग स्थित मरियम पारा निवासी जसमंत चोराट 42 वर्ष एवं राजेश चोराट 30 वर्ष जो शराब के आदी हो चुके थे और इनकी इस लत को छुड़ाने के लिए उक्त दोनों गत रविवार को अपने दोस्त फांसीस के साथ राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोडरो ग्राम में वैद्य जीतन राम के पास गये थे, जहां वैद्य ने दोनों को देशी जड़ी-बूटी पिलाई और कहा था कि थोड़ी तबियत बिगड़ेगी घबराने की बात नहीं है। दवाई पीने के बाद उक्त दोनों युवक अम्बिकापुर आ गये।

अम्बिकापुर पहुंचते ही उक्त दोनों युवकों की तबियत बिगडने लगी। वे दोनेां युवक पुनरू वैद्य के पास पहुंचे, जहां वैद्य ने उन्हें फिर से जड़ी-बूटी पिलाकर वापस भेज दिया और कहा कि घबराओ नहीं और अस्पताल भी नहीं जाने की बात कही थी। उक्त दोनों युवक की रात में घर पर ही अत्याधिक तबियत बिगडने से मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है व अग्रिम कार्यवाही करने के लिये पुलिस पीएम का इंतजार कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it