Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तराखंड में मौसम की करवट, ऊंचाई पर बर्फ़बारी

उत्तराखंड राज्य में मौसम ने करवट ली। राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों में जहां बर्फबारी हो रही है

उत्तराखंड में मौसम की करवट, ऊंचाई पर बर्फ़बारी
X

मैदानी इलाकों में बारिश और तेज़ हवाओं से बढ़ी ठंडक

  • मौसम विभाग का अलर्ट: बिजली-ओलावृष्टि और झक्कड़ की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में रविवार को मौसम ने करवट ली। राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं कम ऊंचाई वाले कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सर्द हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हवाएं, जिनकी वायु गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटा तक चलने की संभावना है। इसी तरह, सोमवार को भी राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, झक्कड़ चलने की संभावना है। जबकि मंगलवार को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it