Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तराखंड: अमन हत्याकांड में रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, दो आरोपी भागने में रहे सफल

उत्तराखंड के रुड़की में एक कारोबारी अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।

उत्तराखंड: अमन हत्याकांड में रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, दो आरोपी भागने में रहे सफल
X

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में एक कारोबारी अमन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को घेरने की कोशिश की। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रुड़की अस्पताल लाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश ने पूछताछ में कथित तौर पर कबूल किया कि पिछले दिन हुए अमन हत्याकांड को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान मौके से दो बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। उसी सिलसिले में जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों की लोकेशन के बारे में सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और रात दो बजे के आसपास नगला इमरती के नजदीक चेकिंग अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो आरोपियों की बाइक गिर गई। उनमें से एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी।

एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। दो अन्य आरोपी अर्पित सैनी और दीप यादव दोनों फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापे मार रही हैं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it