Top
Begin typing your search above and press return to search.

चमोली टनल हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक नौ मजदूरों की मौत

अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार शाम भूस्खलन हुआ। हादसे में काम कर रहे नौ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की तलाश अब भी जारी है

चमोली टनल हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक नौ मजदूरों की मौत
X

चमोली में सुरंग हादसा , विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना में भूस्खलन

  • गंभीर घायल अस्पताल में भ, गोपेश्वर और श्रीनगर में इलाज
  • रेस्क्यू में बड़ी मुश्किलें , पानी और गाद ने रोका अभियान

चमोली। अलकनंदा नदी पर बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार शाम भूस्खलन हुआ। हादसे में काम कर रहे नौ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की तलाश अब भी जारी है।

घटना शाम करीब 6:45 बजे हुई, जब सुरंग में 25 से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।

घायल मजदूरों का इलाज

10 घायल श्रमिकों को गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक को श्रीनगर और एक को पीपलकोटी अस्पताल भेजा गया है। एक घायल को इलाज के बाद छुट्टी भी दे दी गई है।

रेस्क्यू में मुश्किलें

एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक जायरा ने बताया कि ऑपरेशन लगातार जारी है। हालांकि सुरंग में पानी और गाद भर जाने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा। ऑक्सीजन की कमी भी बड़ी चुनौती बनी रही। शुक्रवार सुबह से फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया।

परियोजना की स्थिति

टीएचडीसी-एनटीपीसी की ओर से बनाई जा रही 444 मेगावाट की इस परियोजना का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हादसा सुरंग के भीतर 1.8 किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जहां पैकिंग का काम चल रहा था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it