श्यामपुर में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड के ऋषिकेश में आबकारी टीम एवं जनपदीय परिवर्तन दल देहरादून ने श्यामपुर क्षेत्र में कल देर रात एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री में संलिप्त तीन रेस्टोरेंट संचालकों को गिरफ्तार किया

तीन रेस्टोरेंट संचालक अवैध शराब बिक्री में गिरफ्तार
- स्नेक्स, बिरयानी प्वाइंट और आरव रेस्टोरेंट पर छापा
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में आबकारी टीम एवं जनपदीय परिवर्तन दल देहरादून ने श्यामपुर क्षेत्र में कल देर रात एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री में संलिप्त तीन रेस्टोरेंट संचालकों को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब एवं बीयर बरामद की गयी।
टीम ने श्यामपुर स्थित स्नेक्स प्रेस्टोरेंट, हैदराबादी बिरयानी प्वाइंट, और आरव रेस्टोरेंट में अवैध शराब बिक्री की पुष्टि की। इस छापेमारी में अभियुक्तों द्वारा शराब बिक्री की गतिविधियां लगातार जारी रखी जा रही थीं।
पूछताछ मे आरोपियों की पहचान मोहित, निवासी गुलरानी, ऋषिकेश, सुरजन सिंह निवासी कठ्या, टिहरी गढ़वाल और अविनाश , निवासी देवरिया, बिहार के रूप मे की गयी।
तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर कोई ढिलाई नहीं बर्दाश्त की जाएगी।


