Top
Begin typing your search above and press return to search.

काशीपुर: कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में शनिवार को ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 108 ग्राम स्मैक और एक स्कूटी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

काशीपुर: कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी टीम की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
X

देहरादून। उत्तराखंड के काशीपुर में शनिवार को ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 108 ग्राम स्मैक और एक स्कूटी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त स्थानीय निवासी हैं।

इस मामले को लेकर एसपी काशीपुर एसके सिंह ने बाजपुर रोड स्थित कोतवाली आईटीआई में प्रेसवार्ता कर बताया कि एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी रोकने और ऑपरेशन प्रहार के संबंध में दिए गए आदेशों और निर्देशों के तहत, आईटीआई कोतवाली पुलिस और एसओजी की एक संयुक्त टीम ने पिछले शुक्रवार को खोखरा मंदिर रोड पर श्मशान घाट के पास चेकिंग के दौरान खड़कपुर देवीपुरा निवासी चंद्रपाल के पुत्र सचिन कुमार और गणेशी के पुत्र सुनील कुमार नामक एक स्कूटर चालक को गिरफ्तार किया।

जामा तलाशी में स्कूटी चालक सचिन कुमार के पास से 68 ग्राम और सुनील कुमार के पास 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह स्मैक वे खड़कपुर देवीपुरा निवासी बंटी पुत्र मुरारी लाल से लेकर आए थे। पुलिस द्वारा धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा कायम कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

अपराधी सचिन कुमार के ऊपर लगभग 6 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज पाए गए हैं। इस संबंध में, पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य सरहदी थानों और जनपदों से जानकारी प्राप्त की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों से उनके चेन का पता लगाया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। संयुक्त टीम में कोतवाली आईटीआई निरीक्षक रवि सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा, उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी प्रभारी एसओजी काशीपुर, उपनिरीक्षक पंकज कुमार कोतवाली आईटीआई (विवेचक), हेड कांस्टेबल विनय कुमार एसओजी काशीपुर, कांस्टेबल दीपक जोशी कोतवाली आईटीआई, कांस्टेबल हरीश गोस्वामी एसओजी काशीपुर थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it