Top
Begin typing your search above and press return to search.

आदि कैलाश-ओम पर्वत जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 19 से 26 अक्टूबर तक इनर लाइन परमिट पर 'ब्रेक'

धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि वह 19 से 26 अक्टूबर तक अपनी यात्रा न बनाएं।

आदि कैलाश-ओम पर्वत जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 19 से 26 अक्टूबर तक इनर लाइन परमिट पर ब्रेक
X

धारचूला। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए प्रशासन की तरफ से अपील की गई है कि वह 19 से 26 अक्टूबर तक अपनी यात्रा न बनाएं। 'आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0' (मैराथन) के आयोजन के मद्देनजर प्रशासन ने कहा है कि इस दौरान इनर लाइन परमिट जारी नहीं की जा सकेगी।

प्रशासन की तरफ से एक बयान जारी कर बताया गया है कि 'आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0' (मैराथन) के आयोजन के चलते 19 से 26 अक्टूबर 2026 तक इनर लाइन परमिट यानी आईएलपी जारी करने की प्रक्रिया स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में आदि कैलाश और ओम पर्वत क्षेत्र की यात्रा के लिए नए आईएलपी जारी नहीं किए जाएंगे।

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, निर्धारित अवधि के दौरान आदि कैलाश और ओम पर्वत क्षेत्र की यात्रा के लिए नए आईएलपी जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे में इस दौरान यात्रा की योजना बना रहे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपने कार्यक्रम में बदलाव करने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना 19 अक्टूबर से पहले या 26 अक्टूबर के बाद निर्धारित करें। इससे यात्रियों को परमिट संबंधी परेशानी और अन्य असुविधाओं से बचने में मदद मिलेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने वाले लोग यात्रा की तारीख तय करते समय इस अवधि का विशेष ध्यान रखें।

जिला प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा कार्यक्रम पहले से निर्धारित करने और प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यात्रियों को परमिट सहित यात्रा से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताओं और सूचनाओं की जानकारी लेने के बाद ही उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा पर निकलने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने कहा है कि मैराथन की वजह से अन्य यात्रियों के लिए आईएलपी जारी नहीं की जाएगी, सिर्फ मैराथन के प्रतिभागियों को लेकर अनुमति दी जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it