Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तराखंड का गुप्तकाशी हादसा - मोटरसाइकिल खाई में गिरी, तीन युवक घायल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए

उत्तराखंड का गुप्तकाशी हादसा - मोटरसाइकिल खाई में गिरी, तीन युवक घायल
X

एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन - घायलों को सुरक्षित निकाला गया

  • शाहजहांपुर से आए यात्री - केदारनाथ यात्रा के दौरान हुआ हादसा

देहरादून। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गहरी खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।

एसडीआरएफ प्रवक्ता ने मंगलवार देर शाम बताया कि आज शाम 06:35 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा गुप्तकाशी मार्ग पर भैंसारी के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिर जाने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन एवं 108 एंबुलेंस को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। राहत एवं बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में गिरे तीनों मोटरसाइकिल सवारों को खाई से बाहर निकाला और 108 की सहायता से अस्पताल भिजवाया है।

उन्होंने बताया कि घायलों का नाम सुरजीत (20) पुत्र मानसिंह, विजय (19) पुत्र सुरेन्द्र आई तथा संदीप (21) है और सभी निवासी उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिला के मिर्जापुर के रहने वाले हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it