Top
Begin typing your search above and press return to search.

रामनगर जंगल में भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

उत्तराखंड में रामनगर वनप्रभाग के कालाढूंगी रेंज के वन बीट में एक भालू का शव मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई

रामनगर जंगल में भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप
X

कालाढूंगी रेंज में मिला मृत भालू, पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में

  • प्रारंभिक जांच में पेड़ से गिरने की आशंका, रिपोर्ट से होगा असली कारण स्पष्ट
  • 176 सेंटीमीटर लंबा, 10 साल का भालू- शव के सभी अंग सुरक्षित पाए गए

रामनगर। उत्तराखंड में रामनगर वनप्रभाग के कालाढूंगी रेंज के वन बीट में एक भालू का शव मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और वन प्रेमी मौके पर पहुंचे। भालू के शव को कब्जे में लेकर कालाढूंगी वन विश्राम गृह लाया गया, जहां डाक्टरों की एक टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया।

रामनगर एसडीओ कामिनी आर्य ने बताया कि सफारी जोन से गुजरने वाली एक गाड़ी में तैनात गार्ड ने वन विभाग को सूचना दी कि जंगल में

नदी के पास एक भालू का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को शव वाहन के माध्यम से कालाढूंगी लाया गया। यहां पर नैनीताल से आए चिकित्सा विशेषज्ञ हिमांशु पंक्ति और राहुल सती ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि भालू की मृत्यु पेड़ से गिरने के कारण हुई प्रतीत होती है, लेकिन असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

भालू की लंबाई 176 सेंटीमीटर और उम्र लगभग 10 वर्ष बताई जा रही है। शव के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। इस दौरान वन विभाग से उप रेंजर वीरेंद्र बिष्ट समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it