Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुबह-सुबह ऋषिकेश में सिलेंडर धमाका, चंदेश्वरनगर दहला

उत्तराखंड में रिषिकेश के चंदेश्वरनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास सोमवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई

सुबह-सुबह ऋषिकेश में सिलेंडर धमाका, चंदेश्वरनगर दहला
X

चार सिलेंडरों में विस्फोट, इलाके में अफरातफरी

  • अवैध गैस रिफिलिंग पर उठे गंभीर सवाल
  • धमाकों से फैली दहशत, जांच में जुटा प्रशासन
  • स्थानीय लोगों ने मांगी सख्त कार्रवाई और सुरक्षा नियमों का पालन

ऋषिकेश। उत्तराखंड में रिषिकेश के चंदेश्वरनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास सोमवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर से अचानक तेज आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद करीब चार सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिशें शुरू कीं और स्थिति पर काबू पाने के लिए संबंधित विभागों को सूचना दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार गैस रिसाव के चलते विस्फोट हुआ, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना ने एक बार फिर अवैध गैस रिफिलिंग और सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it