Top
Begin typing your search above and press return to search.

धामी ने किया पंचांग का विमोचन, सनातन परंपरा को दी नई पहचान

हिन्दू नव सम्वत वर्ष के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग (कैलेंडर) का विधिवत विमोचन किया

धामी ने किया पंचांग का विमोचन, सनातन परंपरा को दी नई पहचान
X

देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत अब पंचांग के पन्नों पर

  • हिंदू नव सम्वत पर धामी की पहल – परंपरा और आस्था का दस्तावेज
  • पंचांग में झलके उत्तराखंड के धार्मिक स्थल और त्योहारों की महत्ता

देहरादून। हिन्दू नव सम्वत वर्ष के अवसर पर गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग (कैलेंडर) का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग हैं। ऐसे में पंचांग का प्रकाशन राज्य की इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि यह पंचांग राज्यवासियों को न केवल तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की सटीक जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ और अधिक गहराई से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

श्री धामी ने यह भी उल्लेख किया कि इस पंचांग में देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था स्थलों को विशेष रूप से स्थान दिया गया है। ये स्थल न केवल श्रद्धा के केंद्र हैं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार यह कैलेंडर एक जानकारीपरक दस्तावेज होने के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाला प्रेरणादायक संकलन भी है। उन्होंने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पंचांग राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और आने वाले समय में इसे और अधिक समृद्ध एवं व्यापक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it