Top
Begin typing your search above and press return to search.

जेवर में विवाद के बीच युवक गोली से घायल

कस्बे के मौहल्ला खत्तीवान में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया

जेवर में विवाद के बीच युवक गोली से घायल
X

आईसीयू में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

जेवर। कस्बे के मौहल्ला खत्तीवान में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों ने घायल को उपचार के लिए कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है।

लोगो से मिली जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। जिसमें जांघ में गोली लगने से रिजवान उर्फ बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में कैलाश अस्पताल जेवर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

गंभीर हालत में रिजवान का आईसीयू में उपचार जारी है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं दी गई है।

चिकित्सकों ने गोली लगने से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it