Top
Begin typing your search above and press return to search.

झांसी में युवती की गोली मारकर हत्या, दो महीने बाद होनी थी शादी

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दिनदहाड़े एक 19 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई इलाके की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और स्वाट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

झांसी में युवती की गोली मारकर हत्या, दो महीने बाद होनी थी शादी
X

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दिनदहाड़े एक 19 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई इलाके की है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और स्वाट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मृतका की पहचान चंचल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। उसकी दादी किसी काम से बाहर गई हुई थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब दादी घर लौटी तो दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दीवार के ऊपर से झांककर देखा गया तो चंचल आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसकी कनपटी से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एसपी सिटी, फोरेंसिक टीम और स्वाट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक पिछले कुछ महीनों से युवती से जबरन संपर्क करने और उसे परेशान करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इस बीच, आरोपी बताए जा रहे कमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो युवती की हत्या से पहले का है। वीडियो में युवक अपनी मौत की आशंका जताते हुए दिखाई दे रहा है और इसके लिए युवती के परिजनों को जिम्मेदार ठहराता नजर आ रहा है।

परिजनों के अनुसार, चंचल की शादी करीब दो महीने बाद होने वाली थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले हुई इस वारदात ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it