Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश के बनाएंगे कैंसर मुक्त प्रदेशः ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अपने राज्य को हमें कैंसर मुक्त बनाना है। स्वस्थ नागरिकों से ही सशक्त प्रदेश और विकसित राष्ट्र की नींव स्थापित होती है

उत्तर प्रदेश के बनाएंगे कैंसर मुक्त प्रदेशः ब्रजेश पाठक
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अपने राज्य को हमें कैंसर मुक्त बनाना है। स्वस्थ नागरिकों से ही सशक्त प्रदेश और विकसित राष्ट्र की नींव स्थापित होती है। कैंसर एवं अन्य बीमारियों को हम सब मिलकर हराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को विधानसभा स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कैंसर मिशन, उत्तर प्रदेश सर्जिकल सर्विसेज सशक्तीकरण मिशन एवं उत्तर प्रदेश ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रस्तुतीकरण बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश को कैंसर मुक्त बनाने की दिशा में सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। सभी 75 जिलों में 100 शैय्या युक्त कैंसर अस्पताल स्थापित करने एवं सरकार द्वारा मरीजों की शुरुआती स्तर पर ही बीमारी की पहचान के लिए भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अभी से आगामी वर्षों तक के लिए तैयार किए गए रोडमैप को लेकर प्रस्तुतिकरण किया गया और इस पर गहन विमर्श हुआ। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश को कैंसर मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में हम सभी को संयुक्त रूप से कार्य करना होगा। उत्तर प्रदेश सर्जिकल सर्विसेज सशक्तीकरण मिशन को लेकर भी प्रजेंटेशन दिया गया। इसमें भी आगामी वर्षों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई। इसमें मैन पावर से लेकर खर्च का ब्योरा भी प्रस्तुत हुआ। डिप्टी सीएम ने सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल के क्षेत्र में सर्जिकल सर्विसेज बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। मरीजों के लिए यह योजना काफी कारगर सिद्ध होगी।

डिप्टी सीएम ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश ट्रॉमा इमरजेंसी नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी प्रिजेंटेशन दिया गया। इसमें नेटवर्क को किस तरह से अधिक सशक्त बनाया जा सकता है, इस पर विस्तृत प्लान प्रस्तुत किया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में तैयार किए गए। इन सभी प्रस्तुतिकरणों को लेकर बहुत जल्द अगली बैठक बुलाई जाएगी और जो बिंदु प्रस्तुतिकरण में लंबित हैं, उन सभी पर एकमत होकर जल्द ही इन्हें लागू कर दिया जाएगा। बैठक में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में जो प्राइवेट अस्पताल ट्रॉमा के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं और अपने अस्पतालों के बाहर ट्रॉमा सेंटर का बोर्ड लगाए हुए हैं, उन्हें नोटिस देकर नगर निगमों के माध्यम से बोर्ड हटवाए जाएं। साथ ही सरकारी अस्पतालों के आसपास भी प्राइवेट अस्पतालों के मरीजों और उनके तीमारदारों को संबोधित करते हुए बोर्ड हटाए जाएं। डिप्टी सीएम ने सरकारी एंबुलेंस सेवाएं 108 एवं 102 को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it