UPPSC PCS 2024 Final Result: नेहा पांचाल बनीं टॉपर, टॉप-10 में महिलाओं का दबदबा
करीब एक साल तीन महीने सात दिन लंबी चयन प्रक्रिया के बाद जारी इस रिजल्ट में नेहा पांचाल ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी और तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह रहे। इस बार कुल 947 पदों के मुकाबले 932 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है।

महिलाओं का शानदार प्रदर्शन
यह आंकड़े पिछले वर्ष के मुकाबले पूरी तरह उलट हैं। PCS-2023 में जहां टॉप-10 में 8 पुरुष और सिर्फ 2 महिलाएं थीं, वहीं इस बार महिला अभ्यर्थियों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विशेषज्ञ इसे बदलते सामाजिक परिदृश्य और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत मान रहे हैं।
कौन हैं यूपी पीसीएस टॉपर नेहा पांचाल
नेहा पांचाल के इस परिणाम ने उन सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की है जो शादी और बच्चों के बाद अपने सपनों को अधूरा छोड़ देती हैं। बता दें नेहा मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री मोतीराम मेमोरियल गर्ल सीनियर सेकेंड्री स्कूल से किया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। ऐसे में यहां आपके लिए यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में टॉप करने वाली नेहा पांचाल के सफलता की कहानी लेकर आए हैं। नेहा पांचाल ने यूपीएससी के एक मॉक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने साल 2018 से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उन्हें चौथे प्रयास में सफलता मिली है। इस दौरान साल 2023 में उन्होंने यूपीएससी का इंटरव्यू भी दिया था। साथ ही इस दौरान उन्होंने पालिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी।
कौन हैं अनन्या त्रिवेदी
रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी अपने पहले ही प्रयास में SDM बन गईं। उनके अनुसार, वह हर दिन छह घंटे पढ़ाई करती थीं। अनन्या के पिता सुशील त्रिवेदी एक किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां रेखा रानी एक सरकारी शिक्षिका हैं। उनके मामा राजेश कुमार पांडे कानपुर देहात में एडिशनल एसपी हैं। अनन्या ने अपनी शुरुआती शिक्षा रायबरेली से पूरी की। उन्होंने 2019 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से समाजशास्त्र (Sociology) ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया। इसी दौरान उन्होंने NET परीक्षा भी पास कर ली।
लंबी चयन प्रक्रिया के बाद आया परिणाम
प्रारंभिक परीक्षा: 22 दिसंबर 2024
रिक्त पदों पर नहीं मिल सके योग्य अभ्यर्थी
आयोग के अनुसार इन पदों के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल सके, इसलिए इन्हें रिक्त रखा गया है।


