Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपीईएसएससी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, 27 मई आखिरी तारीख

शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है

यूपीईएसएससी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, 27 मई आखिरी तारीख
X

लखनऊ। शैक्षणिक क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) के कुल 107 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

यूपीईएसएससी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 मई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए सुधार विंडो 30 मई तक सक्रिय रहेगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से विज्ञान/गणित/सामाजिक विज्ञान/मानविकी में पोस्ट-ग्रेजुएशन और एमएड की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन 200 अंकों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,600 से 39,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदकों को परीक्षा जिले की सूचना 18 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 25 जुलाई और लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,000 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है।

वहीं, इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को भी अपने वर्ग अनुसार निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 800 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (उत्तर प्रदेश निवासी) के उम्मीदवार के लिए 400 रुपए तय किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it