यूपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 35 आईपीएस समेत कई अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के 31 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। तबादलों के बाद कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के 31 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। तबादलों के बाद कई जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है।
तबादला सूची में आईपीएस अधिकारी चारू निगम का नाम भी शामिल है। यूपी-112 में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात चारू निगम को गाजियाबाद स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। खास बात यह है कि चारू निगम इससे पहले भी इस वाहिनी की कमान संभाल चुकी हैं। यूपी-112 में तैनाती से पहले वह सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक थीं।
सरकार ने 20 अगस्त को उनका सुल्तानपुर से तबादला कर यूपी-112 में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया था। अब उन्हें 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक, कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहे श्रवण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहे प्रमोद कुमार को पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रविशंकर निम को गोरखपुर स्थित दूसरी वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहे अतुल शर्मा-1 को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
इसी तरह आगरा पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रविंद्र कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कुमार पांडेय को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त ममता रानी चौधरी को सीआईडी लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा गौतमबुद्धनगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर नगर और गाजियाबाद समेत विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट तथा जिलों में तैनात आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
युवा आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जौनपुर, फिरोजाबाद, चंदौली, उन्नाव, अयोध्या, खीरी, झांसी, सहारनपुर, बिजनौर और बांदा सहित विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।
आईपीएस अधिकारियों के साथ शासन ने अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के 31 अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी की है।
आदेश के मुताबिक, उन्नाव में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह को हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है। मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुभाष चंद्र गंगवार को पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है। बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा को गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) नियुक्त किया गया है। मीरजापुर में तैनात नितेश सिंह को गोंडा में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है।
गोंडा में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय को अयोध्या में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी मिली है। अयोध्या में तैनात अयोध्या प्रसाद सिंह को गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है। एटा के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह को मीरजापुर भेजा गया है, जबकि गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) सुधीर जायसवाल को अयोध्या में प्रोटोकॉल/यातायात की जिम्मेदारी मिली है। खीरी में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम को कासगंज में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात जितेंद्र कुमार दुबे को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड मुख्यालय लखनऊ, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात जोगेंद्र लाल को यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ और लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात राघवेंद्र सिंह-1 को एटीएस लखनऊ में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इन तबादलों में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार को खीरी का अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त महेश कुमार को हापुड़ का अपर पुलिस अधीक्षक और कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह-11 को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त और ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ में तैनात राज कुमार सिंह को आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल को बरेली का अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), जबकि कासगंज में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ के विधि प्रकोष्ठ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक सीता राम को 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर का उपसेनानायक बनाया गया है। आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव को पीलीभीत का अपर पुलिस अधीक्षक और सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तैनात बबिता सिंह को इटावा का अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग लखनऊ में तैनात प्रेमचंद्र को एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक, जबकि पीटीएस गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक रचना मिश्रा को मुरादाबाद का अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में तैनात राहुल मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में अपर पुलिस अधीक्षक, एसीओ मुख्यालय लखनऊ में तैनात इंदु प्रभा सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त और एसएसएफ मुख्यालय में तैनात सच्चिदानंद को एटा का अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है।
इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बिजनौर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रकाश कुमार को कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त पूनम सिरोही को भी कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर भेजा गया है। वहीं, सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार द्वितीय को यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


