Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी होमगार्ड भर्ती परिणाम घोषित, 41 हजार से अधिक युवा चयनित, देखें जिलेवार लिस्ट

यूपी होमगार्ड की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

यूपी होमगार्ड भर्ती परिणाम घोषित, 41 हजार से अधिक युवा चयनित, देखें जिलेवार लिस्ट
X

लखनऊ। यूपी होमगार्ड की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जिलावर जारी मेरिट सूची के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने प्रदेश के 75 जिलों के कुल 41,424 रिक्त पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया है। इस परीक्षा में कुल 8,280 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

यूपी होमगार्ड भर्ती परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद वहां जिलेवार जारी मेरिट सूची लिंक पर क्लिक करें और परिणाम चेक करें।

बता दें कि होमगार्ड के पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू हो गई थी, जिसके लिए 25 लाख 32 हजार 196 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपने आवेदन पत्र जाम किए थे। एनरोलमेंट प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रदेश के 74 जनपदों में लिखित परीक्षा 25, 26 तथा 27 अप्रैल 2026 को कुल 6 पालियों में आयोजित की गई थी।

परीक्षा के बाद 1 लाख 7 हजार 221 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए बुलाया गया था। यह दोनों प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच की गई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it