Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी में दर्दनाक हादसा: प्रतापगढ़ में छत गिरी, छह की मौत

बुधवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में भारी बारिश के बीच एक जर्जर मकान की छत अचानक ढह गई

यूपी में दर्दनाक हादसा: प्रतापगढ़ में छत गिरी, छह की मौत
X

प्रतापगढ़ में छत ढही – भारी बारिश के बीच जर्जर मकान गिरा

  • मलबे में दबे मासूम – दो छोटे बच्चों समेत छह की मौत

प्रतापगढ़। बुधवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में भारी बारिश के बीच एक जर्जर मकान की छत अचानक ढह गई। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में मकान मालिक प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), बेटा नितिन (25), छोटी बहू माधुरी (23) और उसके दो छोटे बच्चे — दो वर्षीय माधव और चार माह का अद्विक शामिल हैं। हादसे में घायल अमन का इलाज अस्पताल में जारी है।

छत गिरते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस ने मिलकर करीब दो घंटे तक राहत व बचाव अभियान चलाया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it