Begin typing your search above and press return to search.
तीन पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, अभय कुमार मिश्र बने एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक जरूरतों के चलते तीन पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक जरूरतों के चलते तीन पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रवीन रंजन सिंह को पहले से सौंपे गए दायित्व के साथ पुलिस उपायुक्त यातायात (डीसीपी ट्रैफिक) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रीति यादव को पुलिस उपायुक्त साइबर सुरक्षा बनाया गया है।
इसके अलावा अभय कुमार मिश्र को प्रभारी डीसीपी यातायात के पद से हटाकर अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों की नई तैनाती प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत की गई है।
Next Story


